कनिका गोप से बैग छीनने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो दिनों में तीन महिलाओं को निशाना बनाया और उनसे छिनतई की। इन घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है। इन घटनाओं दो महिलाएं जख्मी भी हुईं हैं।
.
बैग में थे 500 रुपए और मोबाइल फोन पहली घटना गुरुवार सुबह 9 बजे हुई। प्रमथ नगर की सुपर्णा करार योगा क्लास से लौट रही थीं। लक्ष्मी मेडिकल के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनका पर्स छीन लिया।
पर्स में 500 रुपए, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
कनिका गोप से बैग छीन भागते बदमाश।
बैग बचाने के चक्कर में गिर गईं सड़क पर दूसरी वारदात उसी दिन दोपहर 3 बजे हुई। चांदनी चौक निवासी कनिका गोप परसुडीह बाजार से घर लौट रहीं थीं। बाइक सवार दो युवक पीछे से आए उनका बैग छीन लिया।
बैग में कनिका का मोबाइल और पर्स था। छीना-झपटी में वह गिर कर घायल हो गईं। यह घटना नजदीकी सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मीतू मुखर्जी बदमाशों से बैग बचाने में गिर गईं और उन्हें चोटें लगीं।
भाजपा नेत्री के चेहरे और आंख के पास चोटें आईं वहीं, तीसरी घटना शुक्रवार शाम 4 बजे हुई। हलुदबानी की भाजपा नेत्री मीतू मुखर्जी घर जा रही थीं। हलुदबानी मुख्य सड़क पर तीन बाइक सवारों ने उनका बैग छीन लिया।
बैग में दस हजार रुपए, एटीएम कार्ड और अन्य कागज थे। विरोध करने पर वह गिर गईं। उनके चेहरे और आंख के पास चोटें आईं। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश
इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है। सभी मामलों में बाइक सवार अपराधियों की संलिप्तता पाई गई है।