Saturday, March 29, 2025
Saturday, March 29, 2025
Homeझारखंडजमशेदपुर में मिली बोकारो के युवक की लाश: जनवरी में बहन...

जमशेदपुर में मिली बोकारो के युवक की लाश: जनवरी में बहन के घर आया था काम की तलाश में, शाम से था लापता – Jamshedpur (East Singhbhum) News



अनिल का शव जाहेर थान के पीछे एक पेड़ से बने फंदे से लटका मिला।

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान बोकारो के ललपनिया निवासी अनिल मुर्मू के रूप में हुई है। घटना कीनूडीह गांव से सटे जाहेर थान के पीछे की है।

.

अनिल मुर्मू इस साल जनवरी में रोजगार की तलाश में अपनी बहन के घर जमशेदपुर आया था। वह यहां दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह कल शाम से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव जाहेर थान के पीछे एक पेड़ से बने फंदे से लटका मिला।

अनिल का किसी से कोई विवाद नहीं था

मृतक की बहन का कहना है कि अनिल का किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उसकी मौत का कारण समझ से परे है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular