Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeबिहारजमीनी विवाद पर दो पक्षों में झड़प: बांका में लाठी-डंडों से...

जमीनी विवाद पर दो पक्षों में झड़प: बांका में लाठी-डंडों से हुई मारपीट, 11 लोग घायल; अस्पताल में चल रहा इलाज – Banka News


बांका के पोखरिया गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

.

जमीन विवाद को लेकर झड़प

प्रफुल्ल कुम्हार के अनुसार, गांव के पांच लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

गोविंद पंडित ने बताया कि उन परिजनों पर चार लोगों ने अचानक हमला किया। हमले में उनके परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं।

मारपीट में दोनों पक्षों से 11 घायल

घटना के दौरान गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पहले पक्ष से प्रफ्फुल कुमार, विकास कुमार, सुसमा देवी, सिकंदर पंडित, लव कुमार और सोनिया देवी घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से गोविंद पंडित, प्रभु पंडित, प्रतिभा देवी, भामा देवी और अंजनी देवी को चोटें आईं है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें लगी है।सभी घायलों का इलाज जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular