Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारजमीन बेचने से बौखलाए दबंगों ने दंपति पर हमला: लाठी-डंडों से...

जमीन बेचने से बौखलाए दबंगों ने दंपति पर हमला: लाठी-डंडों से पीटा, महिला के कान-नाक के गहने छीने; शेखपुरा में तनाव – Sheikhpura News


शेखपुरा में रविवार शाम भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के दबंगों ने एक दंपती को बेरहमी से पीटा और महिला के गहने भी लूट लिए। पीड़ित दंपती श्याम यादव और उनकी पत्नी रिंकी देवी हैं, जो बरबीघा थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव के निवासी है।

.

मारपीट के बाद घायल महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती

दंपती को पीटा, गहने लूटकर हुए फरार

घायल श्याम यादव ने बताया कि गांव के मिथिलेश कुमार उर्फ राहुल रंजन और राजेश यादव ने उन पर गमछा डालकर हमला किया। पत्नी रिंकी देवी बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से पीट डाला।

हमलावरों ने रिंकी देवी के कान की बाली और नाक की बेसर भी छीन ली। हमले के बाद ग्रामीणों ने दंपति को सदर अस्पताल, शेखपुरा में भर्ती कराया। रिंकी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जमीन बेचने से नाराज थे आरोपी

विवाद की वजह जमीन की बिक्री बताई जा रही है। श्याम यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन अकबरपुर गांव के एक व्यक्ति को बेच दी थी। इसी जमीन पर मिथिलेश कुमार अवैध कब्जा करना चाहता था। जब यह जमीन बिक गई तो उसने गुस्से में आकर हमला कर दिया।

गांव में तनाव, पुलिस का बयान

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि, “घटना की जानकारी मिली है। लिखित शिकायत मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।”



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular