Saturday, April 26, 2025
Saturday, April 26, 2025
Homeबिहारजमुई में ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित 3 यात्री घायल: चालक...

जमुई में ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित 3 यात्री घायल: चालक बोला-गड्ढे में वाहन फंसने से हुआ हादसा; चल रहा इलाज – Jamui News


जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सिकरडीह मोड़ पर शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एएसआई मुकेश कुमार सिंह मौके पर पहुं

.

उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल झाझा भिजवाया। घायलों में ई-रिक्शा चालक दिनेश यादव, हेमनी देवी और हलीम अंसारी शामिल हैं। तीनों घायल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

घायल व्यक्ति का इलाज करते चिकित्सक।

अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

घायल हलीम अंसारी ने बताया कि वे सलगा जा रहे थे। उनके हाथ, पैर और कमर में चोट लगी है। चालक दिनेश यादव के अनुसार, सिकरडीह से आते समय सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क के एक हिस्से से ई-रिक्शा निकालने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हेमानी देवी ने बताया कि वह बोरवा से आस्ता जा रही थीं।

पुलिस ने वाहन को किया जब्त

पुलिस ने क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। सभी घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular