Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeबिहारजमुई में शिक्षक नियुक्ति का दिन: 1236 टीचर को मिला नियुक्ति...

जमुई में शिक्षक नियुक्ति का दिन: 1236 टीचर को मिला नियुक्ति पत्र, महिला शिक्षकों की संख्या ज्यादा – Jamui News


जमुई में रविवार को केकेएम कॉलेज परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित 1236 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिए गए। बिहार सरकार के मंत्री एवं जिला प्रभारी रत्नेश सदा ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितर

.

नियुक्त किए गए शिक्षकों में 571 पुरुष और 665 महिला शिक्षक शामिल हैं। मंत्री रत्नेश सदा ने बताया कि पूरे बिहार में एक ही दिन में 51,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि ये शिक्षक बिहार के भविष्य को नई दिशा देंगे।

महिला शिक्षकों की संख्या पुरुषों से 106 अधिक

मंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिला शिक्षकों की संख्या पुरुषों से 106 अधिक है। उन्होंने इसे एक सकारात्मक बदलाव बताया। बिहार के विकास पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने बड़ी प्रगति की है।

धार्मिक समानता पर बल देते हुए कहा कि बिहार में सभी धर्मों को समान दृष्टि से देखा जाता है। मंत्री ने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की छवि में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular