- Hindi News
- National
- There Is A Possibility Of Snowfall And Rain In Jammu And Kashmir For The Next 5 Days
श्रीनगर/नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में आज शाम से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 16 मार्च तक बर्फबारी-बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बर्फबारी-बारिश हो सकती है। किसानों के लिए खेती का काम बंद रखने की चेतावनी जारी की गई है।
ओडिशा के बौध में रविवार को दिन का तापमान 38.5°C पहुंचा। अगले 4-5 दिन में इसमें 3-5°C की बढ़त की संभावना है। सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, बौध और बोलनगीर जिलों में तापमान 40°C या इससे ज्यादा रह सकता है।
ओडिशा सरकार ने बच्चों-बुजुर्गों और पशुओं को लेकर एडवाइजरी जारी की। सुबह 11 से दोपहर 3.30 बजे तक घरों में रहने का कहा। लोगों से कहा गया है कि वे अपने पशुओं को भी छांव में रखें। इधर दिल्ली में दिन का तापमान 32.8°C पहुंचा। इसमें 4.4°C की बढ़ोतरी हुई। मिनिमम टेम्परेचर 13.5°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को धुंध छाने की संभावना है।
राजस्थान में भी दिन का तापमान 40°C पहुंचा। कुछ जिलों में 35°C या उससे ज्यादा रहा। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद इसमें 1-2°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा बीकानेर संभाग के 4 जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मध्यप्रदेश में भी रविवार को दिन का पारा 35°C पार रहा। रतलाम सबसे गर्म 37°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन-रात के तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
अब जानिए राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: दिन का पारा 37°C के पार, भोपाल-इंदौर-उज्जैन संभाग में बढ़ी गर्मी; रतलाम-नर्मदापुरम सबसे गर्म

मध्यप्रदेश में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर संभाग में दिन का तापमान 1 से 4 डिग्री बढ़ गया। रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा। नर्मदापुरम, मंडला-शिवपुरी में भी पारा उछाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन-रात के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पूरी खबर पढ़ें…
