- Hindi News
- National
- IMD Weather Updates Fog Cold Wave Rain Alert Himachal Rajasthan Punjab Jammu Kashmir Delhi UP MP
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर में 30 जनवरी को चिल्लई कलां (बहुत ज्यादा ठंड) का दौर खत्म हुआ। आखिरी दिन ज्यादातर जिलों में धूप खिली। हालांकि शाम होते-होते आसमान में बादल छाए। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
चिल्लई कलां के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा -8.5ºC रहा था। इसने श्रीनगर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। चिल्लई कलां के दौरान जम्मू-कश्मीर में बहुत ज्यादा बर्फबारी नहीं हुई और न ही बारिश हुई है। जनवरी में बहुत कम बारिश हुई।
IMD के मुताबिक 1 फरवरी और 3 फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होंगे। इसका असर देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में देखने को मिलेगा।
डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 7 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों के दौरान पूरे देश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश: बीते दिन अयोध्या में घना कोहरा रहा।

जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में बर्फबारी के बाद सड़कों पर बर्फ जम गई।

दिल्ली: पूरे शहर में धुंध के साथ हल्का कोहरा रहा।

दिल्ली: कई इलाकों में शुक्रवार सुबह छाया कोहरा।

उत्तर प्रदेश: मथुरा से निकलने वाले दिल्ली-आगरा हाईवे पर कोहरा रहा।
1 फरवरी के मौसम का हाल
मौसम विभाग में पूरे उत्तर भारत, पश्चिम में राजस्थान-गुजरात समेत पूर्व में बंगाल-ओडिशा में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। केवल तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश हो सकती है। वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट है।

राज्यों में मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: फरवरी का पहला हफ्ता ठंडक भरा रहेगा, 2 दिन और बढ़ेगा पारा, सिस्टम कमजोर होने से बारिश के आसार कम

मध्यप्रदेश में फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का एक और दौर आएगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी, लेकिन कई शहरों में पारा 5 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले 2 दिन दिन-रात में पारा बढ़ा रहेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, अगले 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश में असर कम रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: राज्य में अगले सप्ताह बारिश का अलर्ट, जयपुर में दिन का पारा 28 पर पहुंचा, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा

राजस्थान में पश्चिम से आने वाली हवा के कारण दिन में सर्दी बिल्कुल कम हो गई है। बाड़मेर, उदयपुर के बाद गुरुवार को जयपुर में भी अधिकतम तापमान पिछले 5 साल में सर्वाधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह पिछले 5 साल (2020 से 2024) का जनवरी महीने का सर्वाधिक तापमान है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: अगले 5 दिन बारिश का संभावना, आज रात से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ धुंध भी छाएगी

हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा बदलने से सुबह और शाम के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश में एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ आ सकते हैं। 31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: जनवरी में 56 फीसदी कम बारिश, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज, 5 फरवरी तक बने बारिश के आसार

पंजाब में 2025 की शुरुआत भी कम बारिश से हुई। जनवरी 2025 में 56 फीसदी कम बारिश रिपोर्ट हुई है। जबकि पंजाब के लिए बीता साल भी सूखा ही रहा। साल 2024 में मानसून सीजन में पंजाब में 314.6 मिमी बारिश हुई, जो औसत 439.8 मिमी से 28% कम रही। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ठंड हुई कम: रायपुर सहित कई जिलों में चढ़ा पारा, महासमुंद सबसे गर्म

रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड कम हो रही है। पिछले चार दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रायपुर में दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म महासमुंद रहा। यहां दिन का पारा 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार, 4 फरवरी को स्नोफॉल का अलर्ट; जनवरी में नॉर्मल से 82% कम बरसे बादल

हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन तक बारिश-बर्फबारी होगी। प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम खराब हो गया है। आज और कल अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचे व निचले इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। परसों यानी दो फरवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ होगा। तीन फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होगा। पूरी खबर पढ़ें…

