Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeराज्य-शहरजम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस अभी भी एक्टिव: हिमाचल से सटे जिलों...

जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस अभी भी एक्टिव: हिमाचल से सटे जिलों में आज भी बारिश के आसार; चंडीगढ़ में 62 मिमी बरसे बादल – Amritsar News


पंजाब के अमृतसर में सुबह के समय छाए हल्के बादल ।

उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस सर्कुलेशन आज शनिवार भी एक्टिव रहने वाला है। ये सर्कुलेशन जम्मू-कश्मीर में एक्टिव है। जिसके चलते शुक्रवार पंजाब के कई जिलों में बारिश देखने को मिली और आज भी विभिन्न जिलों के साथ-साथ चंडीगढ़ में बारिश के आसार बन

.

शुक्रवार बारिश के चलते पंजाब का औसतन तापमान सामान्य रहा है। वहीं, सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 62 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि पंजाब के पठानकोट में 10.8 मिमी, गुरदासपुर में 3.4 मिमी, जालंधर में 7.1 मिमी, लुधियाना में 3.6 मिमी, रूपनगर में 5.7 मिमी, संगरूर में 5.8 मिमी और एसबीएस नगर में 4.5 मिमी बारिश देखने को मिली।

पंजाब आज शनिवार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगड़ साहिब, पटियाला के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी सामान्य से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि अन्य जिलों में पॉकेट रेन की संभावनाएं हैं।

पंजाब-चंडीगढ़ में पूर्वानुमान व बारिश

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

पंजाब में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन पंजाब व चंडीगढ़ को रेड जोन में रखा गया है। दरअसल, सजीन की शुरुआत 1 जून से मानी जाती है। तभी से लेकर 6 सितंबर तक पंजाब में अभी तक 22 फीसदी व चंडीगढ़ में 23 फीसदी कम बारिश हुई है।

पंजाब में सामान्यता 385.8 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि 1 जून से अभी तक मात्र 299.2 मिमी बारिश हुई है, जो औसतन का 22 फीसदी है। इसी तरह चंडीगढ़ में सामान्यता 754.2 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि अभी तक मात्र 460.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- शहर का अधिकतम तापमान शुक्रवार 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 25 ये 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- शहर का शुक्रवार अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 26 ये 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- शनिवार का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- शनिवार का तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

चंडीगढ़- शनिवार का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। आज तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- शनिवार शाम का तापमान तकरीबन 35 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular