Friday, May 2, 2025
Friday, May 2, 2025
Homeदेशजम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 29 नाम: अबतक...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 29 नाम: अबतक 45 उम्मीदवारों घोषित; देविंदर सिंह राणा नगरोटा से चुनाव लड़ेंगे


श्रीनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

म्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार (27 अगस्त) को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 19 नाम हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 15 और दूसरी लिस्ट में एक नाम घोषित किया था। देविंदर सिंह राणा नगरोटा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। श्रीमाता वैष्णों देवी सीट से कैंडिडेट बदला गया है।

26 अगस्त को भाजपा ने कैंडिडेट्स की 3 लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट सुबह 10 बजे आई थी। इसमें 3 फेज के 44 कैंडिडेट्स के नाम थे, लेकिन इसे थोड़ी ही देर में डिलीट कर दिया गया था। पहली लिस्ट के आते ही जम्मू भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया था।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना अपने केबिन में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया था। बात हाईकमान तक पहुंची थी।

पहली लिस्ट जारी होने के 2 घंटे बाद 12 बजे एक और लिस्ट आई, इसमें सिर्फ फर्स्ट फेज के 15 कैंडिडेट्स के नाम थे। इसके बाद 2 बजकर 45 मिनट पर एक और लिस्ट आई। इसमें सिर्फ एक नाम था। कोंकरनाग से चौधरी रोशन हुसैन के नाम की घोषणा की गई।

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।

बीजेपी की पहली और दूसरी लिस्ट

मोदी-शाह समेत 40 स्टार प्रचारक बनाए
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शिवराज चौहान, योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी का भी नाम है।

पार्टी नेराष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह और शाजिया इल्मी को मीडिया कोऑर्डिनेटर अपॉइंट किया है। पंजाब के मीडिया कोऑर्डिनेटर विनीत जोशी भी जम्मू-कश्मीर की टीम का हिस्सा होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular