Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeदेशजय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर ममता की पोस्ट: लिखा-...

जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर ममता की पोस्ट: लिखा- गृह मंत्री, बधाई! बेटा नेता नहीं बना, लेकिन नेताओं से ज्यादा पावरफुल बन गया


  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee Vs Amit Shah; Jay Shah ICC Chairman Controversy | BJP TMC

दिल्ली/कोलकाता2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमत शाह के बेटे जय शाह 27 अगस्त को निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन चुने गए थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह को उनके बेटे जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने गुरुवार (29 अगस्त) को X पर एक पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री, बधाई! आपका बेटा नेता नहीं बना, लेकिन ICC चेयरमैन बन गया है।”

ममता बनर्जी ने आगे लिखा, “ICC चेयरमैन का पद ज्यादातर नेताओं के पद से कहीं ज्यादा प्रभावशाली है। आपका बेटा सच में बहुत पावरफुल बन गया है। मैं उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के लिए आपको बधाई देती हूं।”

असम CM बोले- यह पद भतीजे-बेटे को पार्टी सौंपने से अलग

ममता के पोस्ट पर असम CM ने कहा कि ICC चेयरमैन का पद निर्वाचित होता है।

ममता के पोस्ट पर असम CM ने कहा कि ICC चेयरमैन का पद निर्वाचित होता है।

ममता के इस पोस्ट पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रिएक्ट किया। उन्होंने X पर बंगाल CM का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “दीदी, ICC चेयरमैन एक निर्वाचित पद है। यह किसी संगठन का कंट्रोल अपने भतीजे या बेटे को सौंपने से अलग है। हमें गर्व होना चाहिए कि जय शाह के साथ, 5 भारतीयों को ग्लोबल क्रिकेट का नेतृत्व करने का सम्मान मिला है।”

TMC सांसद बोले- दलाल का निर्वाचित शब्द इस्तेमाल करना ठीक नहीं
TMC के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने हिमंत बिस्वा की टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उस इंसान का ‘निर्वाचित’ शब्द इस्तेमाल करना सही नहीं है जो महाराष्ट्र या झारखंड में राज्य सरकारों को गिराए जाने के लिए ‘दलाल’ की तरह काम करता है।

गोखले ने X पर लिखा, “हिमंत बिस्वा सरमा जी, महाराष्ट्र या झारखंड में राज्य सरकारों को गिराए जाने पर दलाल की तरह काम करने वाले व्यक्तित्व के हिसाब से “निर्वाचित” शब्द आपके लिए ठीक नहीं है।

बेशक, हम जानते हैं कि ICC चेयरमैन एक निर्वाचित पद है। हैंड सैनिटाइजर का ठेका नहीं है जिसे परिवार और दोस्तों को सौंप दिया जा सके। CM ममता ने सही कहा है कि नए ICC चीफ का पद बहुत शक्तिशाली है। वास्तव में, इतना शक्तिशाली कि आपके कद का एक CM भी उन्हें खुश करने के लिए बेताब है।”

जय शाह निर्विरोध ICC चेयरमैन चुने गए

जय शाह मंगलवार, 27 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन चुने गए थे। शाह के खिलाफ किसी ने आवेदन नहीं किया था। ऐसे में चुनाव नहीं हुआ और वे निर्विरोध चुन लिए गए। वे 1 दिसंबर को मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे।​​​​ न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होगा। वह 2020 से इस पद पर थे।

जय शाह फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव हैं। वे ICC के 5वें भारतीय चीफ होंगे। उनसे पहले 4 भारतीय ICC चीफ का पद संभाल चुके हैं। जगमोहन डालमिया 1997 से 2000 तक, शरद पवार 2010 से 2012 तक, एन श्रीनिवासन 2014 से 2015 तक और शशांक मनोहर 2015 से 2020 तक ICC प्रमुख रहे।

सबसे युवा चेयरमैन होंगे जय शाह
35 साल के जय शाह ICC के 16वें और सबसे युवा चेयरमैन होंगे। वह 22 सितंबर को 36 साल के हो जाएंगे। उनसे पहले सभी 15 चेयरमैन की उम्र 55 साल से ज्यादा ही रही। शाह से पहले 2006 में साउथ अफ्रीका के पर्सी सोन 56 साल की उम्र में प्रेसिडेंट बने थे। उनसे 20 साल छोटे शाह अब 36 साल की उम्र ICC के सबसे युवा चेयरमैन बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

अरुण जेटली के बेटे रोहन बन सकते हैं BCCI सचिव

रोहन जेटली BCCI के नए सचिव बन सकते हैं।

रोहन जेटली BCCI के नए सचिव बन सकते हैं।

ICC चेयरमैन बनने के बाद जय शाह BCCI सचिव का पद छोड़ देंगे। उनकी जगह अरुण जेटली के बेटे और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट रोहन जेटली BCCI के नए सचिव बन सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular