Tuesday, June 10, 2025
Tuesday, June 10, 2025
Homeझारखंडजर्जर भवन में चल रहा देवघर का उच्च विद्यालय: छज्जा का...

जर्जर भवन में चल रहा देवघर का उच्च विद्यालय: छज्जा का टुकड़ा गिरने से एक छात्र घायल, माइंस के ब्लास्ट से कांपती हैं दीवारें – Deoghar News


विद्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छज्जे कभी भी गिर सकते हैं।

देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलनाडीह की स्थिति चिंताजनक है। विद्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छज्जे कभी भी गिर सकते हैं।

.

माइंस में होने वाले ब्लास्ट से भी समस्या

कुछ दिन पहले छज्जा का कुछ हिस्सा गिरने से एक छात्र के सिर में चोट आई। इस घटना के बाद विद्यार्थी स्कूल आने से डर रहे हैं। शिक्षकों के अनुसार, स्कूल की खस्ता हालत के अलावा पास की माइंस में होने वाले ब्लास्ट से भी समस्या है। ब्लास्ट की आवाज और कंपन से स्कूल की दीवारें हिलती हैं।

स्थानीय लोगों और छात्रों की मांग है कि विद्यालय के भवन का पुनर्निर्माण किया जाए।

10 KM के दायरे में कोई दूसरा उच्च विद्यालय नहीं

स्थानीय ग्रामीण अपने बच्चों को डर के साथ स्कूल भेजते हैं। उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन मिला। इस क्षेत्र में 10 किलोमीटर के दायरे में कोई दूसरा उच्च विद्यालय नहीं है। इसलिए छात्रों के पास इसी खतरनाक भवन में पढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

स्थानीय लोगों और छात्रों की मांग है कि विद्यालय के भवन का पुनर्निर्माण किया जाए। इससे भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular