फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एक अजीब मामला सामने आया है। गांव लमोचड़ कलां के कश्मीर सिंह की बाइक का चंडीगढ़ में एक ही दिन दो चालान कट गए। हैरानी की बात यह है कि जब चालान काटे गए, उस समय बाइक जलालाबाद में थी। कश्मीर सिंह को चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड से दो
.
जलालाबाद में खड़ी होने का सीसीटीवी फुटेज
जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह ने बताया कि पहला चालान दोपहर एक बजे और दूसरा शाम 6 बजे काटा गया। जब उन्होंने चालान की जानकारी चेक की, तो पता चला कि 2024 में भी एक चालान हो चुका है। कश्मीर सिंह के पास सीसीटीवी फुटेज है, जो साबित करता है कि चालान के समय उनकी बाइक दफ्तर के बाहर खड़ी थी। चंडीगढ़ जलालाबाद से करीब 300 किलोमीटर दूर है।
जानकारी देते हुए पीड़ित।
एक साल पहले ही खरीदी थी बाइक
कश्मीर सिंह का कहना है कि उन्होंने एक साल पहले ही यह बाइक जलालाबाद से खरीदी है और वह कभी चंडीगढ़ गए ही नहीं। उन्हें चिंता है कि कोई उनकी बाइक के नंबर का दुरुपयोग कर रहा है। अगर फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से कोई अपराध होता है, तो मुसीबत उनके लिए खड़ी हो सकती है। इसलिए उनके द्वारा चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को लिखित भेजी जा रही है l