Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeराज्य-शहरजान से मारने की कोशिश करने वाले 3 गिरफ्तार: पुरानी रंजिश...

जान से मारने की कोशिश करने वाले 3 गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में सड़क पर घेरकर पेट, पैर और हाथ में मारे थे चाकू – Sagar News



सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को फरियादी निशांत पिता जगतराज यादव उम्र 20 साल निवासी राजीवनगर वार्ड ने थाने मे

.

तभी अनिकेत रजक, नीलेश साहू, छोटू उर्फ शुभम तिवारी आए। उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देने लगे। मैंने गाली देने से मना किया तो नीलेश साहू ने अपने जेब से चाकू निकाला और हमला कर दिया। चाकू हाथ की भुजा पर लगा। इसी दौरान छोटू उर्फ शुभम तिवारी ने पैर में चाकू मारा। अनिकेत ने पेट पर चाकू मारा। चाकू लगने से मैं गंभीर घायल हुआ। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों की तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी शुभम उर्फ छोटू उर्फ शिवम पिता बंसत तिवारी उम्र 24 साल निवासी विवेकानंद वार्ड, अनिकेत पिता उमांशकर रजक उम्र 21 साल निवासी राजीवनगर वार्ड और नीलेश पिता कन्हैया लाल साहू उम्र 23 साल निवासी संत कबीर वार्ड सागर को गिरफ्तार किया गया।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है। वारदात में उपयोग चाकू जब्त किए गए हैं। हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम तिवारी, अनिकेत रजक, नीलेश साहू के खिलाफ एक-एक अपराध दर्ज हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular