जामताड़ा थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव में एक युवक से दिनदहाड़े 60 हजार रुपए की लूट की गई। अफसर अंसारी नाम का युवक अपनी चार पहिया वाहन से जामताड़ा से बुधुडीह की ओर जा रहा था। रास्ते में हमलावरों ने उसकी गाड़ी रोक ली।
.
मौके पर शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जमा हुए।
हमलावरों ने लोहे की रॉड और पत्थरों से युवक पर हमला किया। इस हमले में अफसर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और 60 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।
शोर मचाने पर जुटे लोग
घायल के पिता इस्लाम अंसारी ने बताया कि उनके बेटे के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद हमलावर भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल को जामताड़ा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया।

अस्पताल पहुंचे परेशान परिजन
पांच लोगों पर नामजद एफआईआर
पीड़ित परिवार ने जामताड़ा थाने में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों में फिरोज अंसारी, मंटू अंसारी, इमरान अंसारी, तैयब अंसारी और अनवर अंसारी शामिल हैं। सभी आरोपी बुधुडीह के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
——————————-
इसे भी पढ़ें…
मिहीजाम में गैस लीक से किचन में लगी आग:टाली-खपड़े के मकान में डेढ़ लाख का नुकसान, कोई हताहत नहीं

जामताड़ा जिले के मिहीजाम शहरडाल पंचायत अंतर्गत जियाजोरी गांव में रविवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। अर्जुन मरांडी के टाली-खपड़े के मकान में गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण अचानक किचन में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में किचन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही जामताड़ा से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहायता की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…