मृतक ईश वछेर पत्नी इंदु वछेर के साथ (फाइल फोटो)
पंजाब के जालंधर में एक कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ जहर निगल लिया। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इन्वर्टर कारोबारी ईश वछेर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टम
.
सुसाइड से पहले दंपती ने लिखा सुसाइड नोट
बता दें कि सुसाइड से पहले दंपती ने 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में दंपती ने फोकल पॉइंट के स्टोरैक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने ये कदम उठाया। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि ईशा वछेर मूल रूप से जालंधर के अमन नगर के रहने वाले हैं। उनका भी कारोबार फोकल पॉइंट में ही है। जहां वह गैरेड बैटरी के नाम से अपना कारोबार चलाते हैं। उनकी फर्म बैटरी बनाने काम करती है।
बरामद सुसाइड नोट।
बेटे ने पैसे के लेने के लगाए आरोप
पुलिस को दर्ज करवाए गए ईश वछेर के बेटे विभोर ने कहा कि उनकी फर्म द्वारा स्टोरेक्स बैटरी को माल सप्लाई किया जाता था। उन्होंने स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों से लगभग 90 लाख रुपए लेने हैं। पिछले काफी समय से जब भी उसके पिता पैसे मांगते तो उन्हें डराया धमकाया जाता था।
आगे विभोर ने आरोप लगाए हैं कि उसके माता पिता ने स्टोरेक्स बैटरी के निर्मल सिंह और परमवीर की प्रताड़ना से दुखी होकर ये कदम उठाया है। साथ ही विभोर ने पिता की मौत के बाद मिला सुसाइड नोट भी दिखाया। जिसमें स्टोरेक्स कंपनी के मालिकों की प्रताड़ना से दुखी होकर ये कदम उठा रहे हैं।
विभोर ने बताया कि माता पिता ने घर में ही जहरीली वस्तु निगल ली थी। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान ईश की मौत हो गई। वहीं, विभोर की मां इंदु फिलहाल जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही हैं।
बेटा बोला- पिता को जान से मारने की मधकियां मिल
स्टेरैक्स बैटरी के मालिक निर्मल सिंह और परमवीर सिंह उर्फ गिरू मेरे पिता को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि मृतक ईश अपने पैसे उक्त आरोपियों से मांग रहा था। जो अमाउंट करीब 90 लाख रुपए थी। आरोपियों द्वारा पैसे न दिए जाने से ईश काफी परेशान चल रहे थे। कल रात 3 बजे पिता और माता ने गुरुवार को रात जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।
जिसके बाद मेरे पिता ईश वचोर की 3 अक्टूबर 2024 को रात करीब 11 बजे टैगोर अस्पताल जालंधर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और मां इंदु भी अस्पताल में वेंटिलेटर पर अंतिम सांसें ले रही हैं। बेटे ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।