Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeपंजाबजालंधर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 युवक अरेस्ट: गुरपतवंत सिंह...

जालंधर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 युवक अरेस्ट: गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिया था टारगेट; तीनों युवक नकोदर के, वीडियो बनाकर विदेश भेजी – Nakodar News



गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी और उन्य पुलिस अधिकारी।

जालंधर में देहात पुलिस ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों युवकों ने माना कि उन्हें नारे लिखने का टारगेट खालिस्तान समर्थक और आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू की तरफ से मिला था।

.

तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तीनों की उम्र महज 19-19 साल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नकोदर के मोहल्ला रणजीत नगर के रहने वाले तेजपाल सिंह उर्फ पाली, नकोदर के मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले कार्तिक और थाना सदर नकोदर के एरिया में आते खानपुर ढडां के रहने वाले वीर सुखपाल सिंह के रूप में हुई है।

वहीं, केस में पुलिस ने अमेरिका में बैठे आतंकी गुरपतवंत पन्नू, कनाडा में बैठे आतंकी बलकरण सिंह (नकोदर, जालंधर का निवासी) और यूके में रह रहे जसकरण प्रीत सिंह उर्फ बावा (जालंधर के खानपुर गांव का रहने वाला) को नामजद किया है।

SSP बोले- विदेश से पैसे भेजे, फिर साथियों को प्रेरित कर की वारदात जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना सदर नकोदर की पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज ( 14 अप्रैल) सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि विदेश से वीर सुखपाल को नारे लिखने के लिए प्रेरित किया गया था।

कनाडा से बलकरण सिंह ने वीर सुखपाल सिंह खाते में पैसे डाले और वारदात की प्लानिंग की। इसके बाद उसने दो अन्य साथियों के साथ नकोदर बाइपास के पास खालिस्तानी नारे लिखे। इसकी वीडियो बनाकर विदेश में बैठे आतंकियों को भेजी। इसके बाद इन्हें पोस्ट कर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular