लोगों ने आग बुझाने के बाद मिनी ट्रक की मदद से तुक्का राम को सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया था।
पंजाब के जालंधर में नई दाना मंडी के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, जिससे उसका शरीर 70 प्रतिशत तक बुरी तरह से जल गया था। घटना में जख्मी व्यक्ति जालंधर में मजदूरी का काम करता है और वह मूल रूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है।
.
मिली जानकारी के अनुसार घटना से पहले जख्मी व्यक्ति की अपने भाई के साथ लड़ाई हुई थी। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल ये क्लियर नहीं हुआ है कि उक्त व्यक्ति ने ऐसा क्यों, जांच के बाद मामले में पुलिस बनती कार्रवाई करेगी।
घटना स्थल पर बिखरा हुआ पेट्रोल और व्यक्ति के शरीर से अलग हुआ हाथ का हिस्सा।
राहगीरों ने आग बुझाकर मिनी ट्रक से सिविल अस्पताल भेजा
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना शुक्रवार को देर शाम की है। जब उक्त व्यक्ति ने अपने आग को आग लगाई तो वह जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित दाना मंडी के बाहर मौजूद था। उसने पहले अपने ऊपर कोई ज्वलन शील पदार्थ डाला और फिर खुदको आग लगा ली।
जख्मी व्यक्ति की पहचान जम्मू के रहने वाले तुक्का राम के रूप में हुई है। जब तुक्का राम ने खुद को आग लगाई तो तुरंत आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी आग बुझाई और एक मिनी ट्रक की मदद से उसे सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया।
जब तक आग बुझाई गई, तब तक तुक्का राम के हाथ का एक हिस्सा शरीर से अलग हो गया था। जहां से मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।