Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
Homeराज्य-शहरजालंधर में नए CM हाउस पर सियासी बवाल: बाजवा बोले-सतौजा के...

जालंधर में नए CM हाउस पर सियासी बवाल: बाजवा बोले-सतौजा के महाराज मुख्यमंत्री अब हेरिटेज-प्रॉपटी में रहेंगे, लो-प्रोफाइल जीवन जीने के वादों का क्या – Jalandhar News


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के लिए जालंधर के बीचोबीच 11 एकड़ की एक प्रॉपर्टी तैयार की जा रही है। अब इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट की है। बाजवा ने आम आदमी पार्टी पर सवा

.

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- सतौज के महाराजा (सीएम सरदार भगवंत सिंह मान) अब जालंधर की एक हेरिटेज बिल्डिंग में रहेंगे। शहर के पुराने बारादरी इलाके में स्थित हाउस नंबर 1, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी पुराना है।

जालंधर डिवीजन के पहले ब्रिटिश कमिश्नर सर जॉन लॉरेंस 1848 में इस घर में रहने आए थे। तब तक जालंधर महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का हिस्सा था। इसी तरह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास के जीर्णोद्धार पर 52.71 करोड़ रुपए खर्च किए। हालांकि, ये वही नेता हैं, जिन्होंने सामान्य जीवन जीने और छोटे घरों में रहने का वादा किया था। अब लो-प्रोफाइल जीवन जीने के उनके वादों का क्या हुआ?

बाजवा द्वारा अपने एक्ट अकाउंट पर शेयर की गई पोस्ट।

सीएम के नए घर में रहेगी ये सुविधाएं

सीएम भगवंत मान के इस सरकारी घर को विभिन्न सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। घर में चार ड्राइंग रूम, चार बेडरूम, तीन ऑफ़िस रूम, एक बाहरी बंद बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए दो कमरों वाले फ़ैमिली फ़्लैट हैं। इस बार जिस घर को सीएम मान के लिए तैयार किया जा रहा है, वह शहर के बिल्कुल बीचोबीच है। घर के सामने वाले हिस्से में बड़ा गॉर्डन है और घर का पिछला हिस्सा शहर के सबसे चर्चित क्लब जिमखाना से सटा हुआ है।

नए सीएम हाउस में तैयारियां चल रही हैं।

नए सीएम हाउस में तैयारियां चल रही हैं।

176 साल पुराना घर, 140 कमिश्नर रह चुके

पिछले 176 सालों में इस घर में 140 कमिश्नर रह चुके हैं। पिछले डिवीज़नल कमिश्नर, आईएएस अधिकारी गुरप्रीत सपरा को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा इस संपत्ति पर ध्यान दिए जाने पर विनम्रतापूर्वक जाने के लिए कहा गया था। माना जाता है कि नए कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल का शहर के जेपी नगर में अपना घर है। बता दें कि निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा ईंटों, सीमेंट और अन्य सामग्री भेजी है। सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात कर दिए गए हैं।

सीएम मान के घर में ब्रिटिश कमिश्नर रहते थे। तब का बोर्ड अभी तक लगा हुआ है।

सीएम मान के घर में ब्रिटिश कमिश्नर रहते थे। तब का बोर्ड अभी तक लगा हुआ है।

जालंधर उप चुनाव में शहर में रहने का किया था वादा

बता दें कि, सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि वह जालंधर में किराये पर घर लेकर रहेंगे। जिसके बाद सीएम मान के लिए जालंधर कैंट हलके में एक आलीशान कोठी फाइनल की गई। कोठी में सीएम मान ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ग्रह प्रवेश किया था। जहां सीएम मान आकर रुकते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे।

सीएम मान ये घर जालंधर कैंट के दीप नगर के पास लिया था। जोकि शहर के काफी दूर था। मगर इस बार सीएम मान ने शहर के बीचोबीच उक्त घर फाइनल किया है। क्योंकि एक तो वह सरकारी घर है, तो किराया बचेगा, दूसरी घर के लोगों की शिकायत लेकर आने में दिक्कत नहीं होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular