Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरजालंधर सांसद चन्नी केंद्र-AAP सरकार पर भड़के: बोले-CM मान केंद्र सरकार...

जालंधर सांसद चन्नी केंद्र-AAP सरकार पर भड़के: बोले-CM मान केंद्र सरकार के तोते, केंद्र के पास मुख्यमंत्री के ऑडियो-वीडियो, पैसे लेन-देने की सबूत – Jalandhar News


फिल्लौर की अनाज मंडी में पहुंचे पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी।

पंजाब में धान खरीद की स्थिति जानने के लिए पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को देर शाम कस्बा फिल्लौर में स्थित अनाज मंडी में पहुंचे और किसानों के साथ धान प्रबंधन पर गहनता से चर्चा की। इस दौरान सांसद चन्नी ने केंद्र सरक

.

चन्नी बोले- केंद्र और पंजाब सरकार ने किसानों की बेकदरी की

सांसद चन्नी ने कहा- केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पंजाब के किसानों की बेकदरी की जा रही है। मंडी में अनाज के अंबार लगे हुए हैं। दीपावली के त्योहार में भी किसान मंडियों में रहा है। हर चीज का इलाज है, मगर खराब नियत का कोई इलाज नहीं है। केंद्र और पंजाब सरकार मिलकर किसानों को नुकसान पहुंचा रही हैं।

सरकारों का लक्ष्य है कि पंजाब के किसान किसी तरह धान लगानी बंद दें। केंद्र सरकार और पंजाब सरकार किसानों की लड़ाई अन्य कम्यूनिटिज के साथ करवाना चाहती है। मगर किसी प्रकार से किसानी डूबती है तो पंजाब भी उसी के साथ डूब जाएगा।

फिल्लौर की अनाज मंडी पहुंचे सांसद चन्नी।

चन्नी बोले- भगवंत मान केंद्र सरकार का तोता

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- शेलर मालिकों को 1 से 10 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आने वाले समय में और भी नुकसान होने वाला है क्योंकि सरकारों ने गोदाम से चावल नहीं उठाया है और इस वजह से धान की बाकी फसल को रखने के लिए गोदाम में जगह नहीं है। पंजाब सरकार के अधिकारी किसानों पर कट लगाकर बिचौलियों पर धान की फसल उठाने का दबाव बना रहे हैं।

चन्नी बोले- केंद्र ने सीएम को तोता बनाकर पिंजरे में रखा हुआ है। चन्नी सीएम मान से सवाल करते हुए कहा- तुम क्योंकि केंद्र सरकार से डरते हो। मगर केंद्र सरकार ने तुम्हारी कुछ वीडियो, ऑडियो और पैसे लेने देन के सबूत अगर पकड़ लिए हैं तो डरो मत। तोता बनकर अंदर न बैठो। पंजाब का नुकसान हो रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular