अनुज कौशिक | जालौन2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जालौन में बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुटी।
जालौन में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं पा सकी है। एटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोई गूजर में 18 मार्च को 65 वर्षीय विधवा महिला मुनिया का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतका के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। मृतका के पुत्र सूरज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम का नेतृत्व कोंच सीओ डॉक्टर देवेंद्र पचौरी कर रहे हैं। एट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भी टीम का हिस्सा हैं।
घटना के समय मृतका अकेली थीं और घर पूरी तरह बंद था। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि घर से कोई सामान गायब नहीं हुआ है। एट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।