Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeबिजनेसजियो फ्यूल स्टेशन पर मिलेगी अडाणी की CNG: अडाणी गैस स्टेशनों...

जियो फ्यूल स्टेशन पर मिलेगी अडाणी की CNG: अडाणी गैस स्टेशनों पर जियो का पेट्रोल-डीजल बिकेगा, ATGL और रिलायंस BP ने पार्टनरशिप की


  • Hindi News
  • Business
  • Adani Reliance | Jio BP Adani Total Gas Partnership Deal Details Petrol CNG

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अब रिलायंस के फ्यूल स्टेशनों पर अडाणी की कंपनी के CNG बिकेंगे। इसके लिए रिलायंस बीपी मोबिलिटी और अडाणी टोटल गैस ने पार्टनरशिप की है। फिलहाल जियो के कुछ पेट्रोल पंप पर अडाणी का CNG मिलेगा।

इस साझेदारी के तहत कुछ चुनिंदा ATGL फ्यूल आउटलेट जियो बीपी के पेट्रोल और डीजल बेचेंगे और कुछ चुनिंदा जियो-बीपी फ्यूल स्टेशनों पर ATGL की CNG मिलेगी। अडाणी टोटल गैस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी बुधवार, 25 जून को दी है।

कंपनियों ने कहा- साथ मिलकर कस्टमर एक्सपीरियंस बढ़ाएंगे

जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा, ‘Jio BP हमेशा बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस पार्टनरशिप के जरिए दोनों कंपनियां मिलकर देश का ग्रोथ करेंगी।’

अडाणी टोटल गैस लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO सुरेश पी मंगलानी ने कहा, ‘हमारा टारगेट है कि अपने आउटलेट पर हाई क्वालिटी फ्यूल उपलब्ध कराएं। यह साझेदारी हमें एक-दूसरे के इंफ्रास्ट्रक्टर का उपयोग करते हुए बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करना है।’

Jio-BP: रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटिश पेट्रोलियम की साझेदारी

जियो-BP रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटिश पेट्रोलियम की पार्टनरशिप में बनी है। इसे 2019 में लॉन्च किया गया था, बाद में जियो से ब्रांडिंग की गई। जियो-BP का भारत में करीब 1500 फ्यूल स्टेशन हैं। कंपनी अगले कुछ साल में इसे 5500 स्टेशनों तक ले पर काम कर रही है।

यह भारत के सबसे बड़े प्राइवेट फ्यूल रिटेल नेटवर्क में से एक है। जियो-BP के मोबिलिटी स्टेशनों पर पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ EV चार्जिंग, बैटरी स्वैपिंग, और वाइल्ड बीन कैफे जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 2024 तक, जियो-BP ने 5000+ EV चार्जिंग पॉइंट्स बनाए, जिनमें 95% फास्ट-चार्जिंग सुविधा है।

अडाणी टोटल गैस 2005 में बनाई गई थी

अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) भारत के सबसे बड़े गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेयर्स में से एक है। गौतम अडाणी ने इसकी स्थापना 2005 में हुई थी। इसमें 549 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी ही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular