Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था फेल: बांदा में एसपी आवास के...

जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था फेल: बांदा में एसपी आवास के सामने अस्पताल में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात – Banda News


शिवम तिवारी | बांदा1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा में एसपी आवास के सामने अस्पताल में चोरी।

बांदा जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। एसपी आवास के सामने स्थित अस्पताल में एक चोर ने महिला तीमारदार का मोबाइल चोरी कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जिला अस्पताल में पुलिस चौकी होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हुई है। रात के समय पुलिसकर्मी नियमित गश्त भी नहीं कर रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा के दावे खोखले साबित हुए हैं। शहर के मुख्य क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल में इस तरह की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular