.
शासकीय सीएम राइज हायर सेकंडरी स्कूल भैरूंदा में शनिवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति भैरूंदा ने किया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्या के निर्देश पर और प्रथम जिला न्यायाधीश उषा तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम में तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश आसिफ अहमद अब्बासी और प्राचार्य गणेश प्रसाद यादव ने भाग लिया। इस दौरान अब्बासी ने छात्रों को भारतीय संविधान में दिए गए मूल अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और स्वतंत्रता के अधिकार को सरल भाषा में समझाया। साथ ही बताया कि नागरिकों को अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। इनमें संविधान का पालन, देश की एकता और अखंडता बनाए रखना, पर्यावरण की रक्षा, वैज्ञानिक सोच विकसित करना और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा शामिल हैं। कानूनों को सरल भाषा में बताया अब्बासी ने विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 और अन्य कानूनों को भी सरल भाषा में बताया। उन्होंने बताया कि 10 मई 2025 को जिला और तहसील स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, मोटर दुर्घटना मुआवजा, धारा 138 एनआई एक्ट और वैवाहिक मामलों का निपटारा किया जाएगा।