Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeहरियाणाजींद के कारोबारी से 1.32 करोड़ हड़पे: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनर...

जींद के कारोबारी से 1.32 करोड़ हड़पे: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा दिया, चेक हुआ बाउंस, बैंक खाता ब्लॉक करवाया – Jind News



सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जींद में कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 1 करोड़ 32 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

जींद के अर्बन एस्टेट निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी परफेक्ट इंफ्रा माइस कंपनी है। साल 2023 में JDCC टेक्रो प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गुरुग्राम निवासी संदीप गिरी तथा दिल्ली निवासी भाग्यश्री ने उससे संपर्क किया। दोनों ने बताया कि वे आधा दर्जन कंपनियों के डायरेक्टर है। जिस पर आरोपियों ने विश्वास दिलाया और अपने झांसे में ले लिया।

आरोपियों ने बातों में फंसा दिया पार्टनरशिप का झांसा

उन्होंने पार्टनरशिप का ऑफर दिया तो उन्होंने विश्वास करके ऑफर स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने कहा था कि प्रोजेक्ट पर काम करेंगे तो मोटा मुनाफा होगा। कुछ समय के बाद संदीप और भाग्यश्री ने कहा कि कंपनी लॉस में चल रही है, रुपए की जरूरत है और उन्होंने उधार रुपए मांगे।

राजेश ने बताया कि उसने आरोपियों के बताए गए खातों में करीब एक करोड़ 64 लाख 44 हजार 758 रुपए डाल दिए। इसके कुछ समय बाद आरोपियों ने उसके 31 लाख 75 हजार 565 रुपए वापस लौटाए। उसके एक करोड़ 32 लाख 69 हजार 193 रुपए उनकी तरफ पेंडिंग रह गए। आरोपी उसे झांसा देते रहे कि प्रोजेक्ट पर काम चला हुआ है, उसकी पेमेंट आने पर पेमेंट कर देंगे।

पेमेंट मांगी तो दिए खाली चेक, हुए बाउंस

वह इंतजार करता रहा। कुछ समय बाद आरोपियों ने कहा कि प्रोजेक्ट में उन्हें ज्यादा आर्थिक नुकसान हो गया है, इसलिए रुपए देने से टालमटोल करने लगे। जब उसने दबाव डाला तो आरोपियों ने उसे बकाया राशि का चेक दे दिया और एक माह बाद चेक लगाने के लिए कहा।

उसने 21 मई को बैंक में चेक लगाया तो चेक बाउंस हो गया। उसने चेक करवाया तो पता चला कि आरोपियों ने 19 अप्रैल को अपना बैंक खाता ब्लॉक करवा दिया था, इसलिए चेक क्लियर नहीं हो पाया। आरोपियों ने साजिश के तहत उससे रुपए हड़प लिए। सिविल लाइन पुलिस थाना ने राजेश की शिकायत पर संदीप गिरी और भाग्यश्री के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी का मामला दर्ज किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular