स्वामी गणेशानंद सनातन धर्म शिक्षण महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
जींद में स्वामी गणेशानंद सनातन धर्म शिक्षण महाविद्यालय उचाना कलां में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक विनोद कुमार वशिष्ठ, प्रशासक युजवेंद्र सिंह और प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
.
निदेशक वशिष्ठ ने कहा कि विश्व में जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण पेड़ों की निरंतर कटाई है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने उत्सवों पर पौधारोपण करना चाहिए। इससे पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। दस साल पहले की तुलना में आज मौसम में काफी बदलाव आया है।
पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद महाविद्यालय का स्टाफ।
पेड़ों की अधिकता के कारण वातावरण शुद्ध
पहले पेड़ों की अधिकता के कारण वातावरण शुद्ध रहता था। गर्मी भी कम पड़ती थी। पेड़ों की कटाई से न केवल वातावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि कई बीमारियां भी फैल रही हैं। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, होशियार सिंह, सर्वेश कुमार, दिनेश कुमार, सुनीता, पूनम, विजयलक्ष्मी, पवनीत और राकेश मौजूद रहे।