Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeहरियाणाजींद में 2 भाइयों का मर्डर: कार सवार बदमाशों ने मारी गोलियां,...

जींद में 2 भाइयों का मर्डर: कार सवार बदमाशों ने मारी गोलियां, प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा था विवाद – Jind News


हरियाणा के जींद में कार सवार लोगों ने दो भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रात 2 बजे के करीब की है। मृतकों के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार निर्जन गांव निवासी 44 वर्षीय सतीश और 50 वर्षीय दिलबाग का गांव के ही कुछ लोगों के साथ सफीदों रोड बाईपास पर सत्यम गैस एजेंसी के गोदाम के निकट ही प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी मामले में रात को 11 बजे के करीब सतीश व दिलबाग के साथ दूसरे पक्ष क आरोपियों को झगड़ा भी हुआ।

रात 2 बजे किया हमला

इसके बाद रात 2 बजे के करीब गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए और आते ही सतीश तथा दिलबाग पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर सतीश का बेटा मोहित बाहर आया तो दोनों जमीन पर पड़े थे। मोहित दोनों को जींद के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा।

यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। 10 बजे मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular