Wednesday, April 2, 2025
Wednesday, April 2, 2025
Homeहरियाणाजींद में MBBS डॉक्टर दहेज प्रताड़ना की शिकार: पति ने की...

जींद में MBBS डॉक्टर दहेज प्रताड़ना की शिकार: पति ने की मारपीट, 20 लाख रुपए की डिमांड, दूसरी महिला के साथ अवैध-संबंध के आरोप – Jind News



महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जींद में महिला MBBS डॉक्टर दहेज प्रताड़ना का शिकार हुई है। महिला थाना पुलिस ने पति द्वारा मारपीट किए जाने, ससुरालियों द्वारा 20 लाख रुपए की डिमांड करने, मानसिक प्रताड़ना करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला के साथ अव

.

पुलिस को दी शिकायत में जींद की पूजा देवी ने बताया कि वह MBBS डॉक्टर है। दो साल पहले उसकी शादी हिसार के सेक्टर 12 निवासी सुखदेव के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से बढ़कर खर्च किया गया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति सुखदेव, ससुर सुबेर सिंह, सास बनारसा देवी और ननद ज्योति उसे दहेज को लेकर ताने मारने लगे।

पति भी MBBS डॉक्टर करता है प्रताड़ना

उसे मायके से 20 लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित किया गया। उसका पति सुखदेव भी MBBS डॉक्टर है। उसने कुछ रुपए भी पति के अकाउंट में ट्रांसफर किए लेकिन इसके बावजूद भी उनकी डिमांड बढ़ती गई। वह प्रेग्नेंट थी तो मानसिक प्रताड़ना के चलते अस्पताल में दाखिल तक होना पड़ा। उसके साथ गाली-गालौज की गई।

पूजा ने आरोप लगाया कि सुखदेव शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। उसके किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। शादी से पहले भी वह उसके साथ रिलेशनशिप में था और शादी के बाद भी उसी महिला के साथ संबंध हैं, इस कारण उसे इग्नोर करता है। सास को इसके बारे में बताया तो उसे ही चुप रहने के लिए कहा गया।

तेज स्पीड से गाड़ी दौड़ा डराता है पति

जब वह उसके साथ गाड़ी में बैठती है तो तेज स्पीड से गाड़ी चलाता है। उसकी सारी सेलरी खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता है। छोटी-छोटी बात पर उसके साथ मारपीट की जाती। अब उसकी ड्यूटी जींद में आ गई, इसलिए वह जींद रह रही है लेकिन उसके सामान, गहने, स्त्री धन को ससुरालियों ने कब्जे में लिया हुआ है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सुखदेव, सास, ससुर, ननद के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular