Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeबिहारजीविका की गतिविधियों और महिला संवाद पर की चर्चा: जीविका के...

जीविका की गतिविधियों और महिला संवाद पर की चर्चा: जीविका के निदेशक पहुंचे बेगूसराय, कहा- बिहार में सशक्त हुईं महिलाएं – Begusarai News


बेगूसराय में जीविका के निदेशक राम निरंजन सिंह ने शनिवार को जीविका की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और जीविका के कार्यों का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने मां संतोषी जीविका महिला ग्राम संगठन नूरपुर की ओर से महना मैदान में आयोजित महिला संवाद कार्यक्र

.

निरंजन सिंह ने कहा कि संवाद से बिहार में महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए कार्यों और महिलाओं में बदलावों से सभी को रूबरू होने का अवसर हासिल हुआ है।

इससे यह लाभ हो रहा है कि सरकार की योजनाओं तक सभी की पहुंच सुगम हो गई है। निदेशक ने जीविका बैंक की चर्चा करते हुए कहा कि यह बिहार की महिलाओं के लिए राज्य सरकार का एक बड़ा तोहफा है। महिला संवाद में राज्य भर की महिलाओं ने जीविका बैंक की मांग की थी। जिसे राज्य सरकार ने तुरंत मान लिया।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने जीविका की गतिविधियों और अबतक महिला संवाद पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

सुपर लखपति बनने का समय आ गया

जीविका दीदियों को लखपति बनने पर बधाई देते हुए कहा कि अब सुपर लखपति बनने का समय आ गया है। मौके पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने सरकार की ओर से प्रकाशित लीफलेट से महिलाओं से जुड़ी सभी प्रकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी महिलाओं को दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते निदेशक।

कार्यक्रम को संबोधित करते निदेशक।

दीदी की रसोई का निरीक्षण किया

मौके पर संजू देवी ने शिक्षा, सरिता देवी ने शौचालय, अनुप्रिया देवी ने पीएमएफएमई, नामिता ने दीदी की नर्सरी, सोनी देवी ने विधवा पेंशन, नीलम ने बिहार पुलिस, चंपा देवी और पार्वती देवी ने सतत जीविकोपार्जन योजना, संजू देवी ने आवास योजना से हुए लाभ के संबंध में बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने नाला, सड़क, विधवा पेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी, आईसीएफ की राशि बढ़ाने, महिला बैंक, फ्री बिजली की मांग, आवास योजना आदि की मांग की।

मौके पर जीविका के बीपीएम मोनिका कुमारी, मनरेगा पीओ, आईबीसीबी मैनेजर बृजेन्द्र कुमार, एसजेवाई नोडल भवानी कुमार सहित अन्य अधिकारी और जीविका कर्मी उपस्थित थे। इसके बाद निदेशक ने आईओसीएल में संचालित युग दीदी की रसोई का निरीक्षण किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular