Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeबिहारजू-नेचर सफारी सुबह 6 बजे से होगा: तापमान में वृद्धि को...

जू-नेचर सफारी सुबह 6 बजे से होगा: तापमान में वृद्धि को देखते हुए लिया गया फैसला, गर्मी और बढ़ने की है संभावना – Nalanda News


राजगीर क्षेत्र में तापमान में तेजी से वृद्धि को देखते हुए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग ने राजगीर जू सफारी के संचालन समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है। निदेशक, राजगीर जू सफारी ने जारी संयुक्त आदेश के अनुसार, 24 अप्रैल से अगले आदेश तक

.

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। दोपहर के समय विशेष रूप से अत्यधिक गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस तरह के उच्च तापमान से पर्यटकों और वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

जू सफारी में 12 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश।

लू से बचने के लिए दी गई सलाह

पर्यटकों के लिए जू सफारी और नेचर सफारी में प्रवेश की सुविधा अपराह्न 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। विभाग ने पर्यटकों को भ्रमण के दौरान गर्मी और लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी गर्मी के मौसम में इसी प्रकार का समय परिवर्तन किया गया था, जिसे इस वर्ष भी लागू करने का निर्णय लिया गया है।

वन प्रमंडल पदाधिकारी, नालंदा वन प्रमंडल और निदेशक, राजगीर जू सफारी की ओर से जारी इस आदेश में पर्यटकों के हित के साथ-साथ वन्यजीवों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular