Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजेल से छूटे रेप आरोपी को लगी गोली: बांदा में युवक...

जेल से छूटे रेप आरोपी को लगी गोली: बांदा में युवक ने विरोधियों पर लगाया हमले का आरोप, पुलिस कर रही जांच – Banda News


शिवम तिवारी | बांदा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव में एक दुष्कर्म के आरोपी को गोली लग गई। अर्जुन वर्मा (28) हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। शनिवार रात को उसे गोली लगने से वह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अर्जुन ने गांव के कुछ विरोधियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

सीओ सदर राजवीर सिंह गौर के अनुसार, पीड़ित ने वादी पक्ष के लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने सभी नामित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular