Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeराज्य-शहरजैन तीर्थ क्षेत्र में धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी: शांतिनाथ भगवान...

जैन तीर्थ क्षेत्र में धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी: शांतिनाथ भगवान का होगा महामस्तकाभिषेक, आचार्य विद्यासागर के शिष्य विलोक-विबोध सागर पहुंचेंगे – Morena News


मुरैना के जौरा क्षेत्र के टिकटौली दूमदार स्थित प्राचीन श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन परमोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र मे रविवार, 08 जून को धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महाराज और आचार्य 108 आर्जवसागर महाराज के परम प्रभावक

.

साथ ही, भगवान शांतिनाथ का ऐतिहासिक महामस्तकाभिषेक समारोह भी संपन्न होगा।

कार्यक्रम रविवार सुबह 08:00 बजे तीर्थ क्षेत्र परिसर में होगा, जिसमें जैन समाज के श्रद्धालु, संतों के अनुयायी और सैकड़ों धर्मप्रेमी शामिल होंगे। शांतिनाथ भगवान के महामस्तकाभिषेक में विशेष पंचामृत अभिषेक, पुष्पवर्षा और धार्मिक संगीत के साथ विविध विधानों का आयोजन किया जाएगा।

यह की गई तैयारियां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजन समिति ने जौरा से टिकटौली तीर्थ तक आने-जाने के लिए प्रातः 06:30 बजे एएसएफ ग्राउंड, जौरा से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें भाग ले सकें।

आयोजकों ने समस्त जैन समाज, धर्मप्रेमियों, नागरिकों और इष्ट-मित्रों से अपील की है कि वे पूरे परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर सातिशय पुण्य का लाभ लें। यह आयोजन न केवल अध्यात्म का सजीव अनुभव कराएगा, बल्कि धर्म और संस्कृति से जोड़ने वाला प्रेरणादायक क्षण भी सिद्ध होगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular