Tuesday, April 22, 2025
Tuesday, April 22, 2025
Homeमध्य प्रदेशजैन समाज की रावण से तुलना करने वाले नेता निष्कासित: भाजपा...

जैन समाज की रावण से तुलना करने वाले नेता निष्कासित: भाजपा मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने निकाला, आदेश जारी – Jabalpur News



जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आचार्य विद्यासागर की मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने आदेश ज

.

जागृति शुक्ला (मंडल अध्यक्ष, आचार्य विद्यासागर मंडल) और शैलेन्द्र सिंह राजपूत (पूर्व मंडल अध्यक्ष ) को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया हैं। अब जल्द ही आचार्य विद्यासागर मंडल के लिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी

गौरतलब है कि विगत दिनों दोनों के बीच जैन समाज के विषय में हुई बातचीत सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई थी, जिससे जैन समाज में रोष व्याप्त था। भाजपा संगठन द्वारा इस प्रकरण में संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस भी दिया था। नगर अध्यक्ष ने तीन दिन में नोटिस का जवाब देने कहा था, इसके बावजूद भी जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तब संगठन ने दोनों ही नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि इस मामले से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, और यह अनुशासनहीनता की दायरे में आता है, इसलिए दोनों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular