Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeजॉब - एजुकेशनजॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार 71वीं CCE भर्ती का नोटिफिकेशन जारी,...

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार 71वीं CCE भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, महाराष्‍ट्र मेट्रो में 151 वैकेंसी; झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट आउट


  • Hindi News
  • Career
  • Bihar 71st CCE Recruitment Notification Released, 151 Vacancies In Maharashtra Metro; Jharkhand Board 12th Result Out

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में महाराष्‍ट्र मेट्रो और बिहार लोक सेवा आयोग में निकली भर्तियों की। करेंट अफेयर्स में जानकारी BSF की असिस्‍टेंट कमांडेंट नेहा भंडारी को कमंडेशन डिस्‍क दिए जाने की और टॉप स्टोरी में डिटेल्‍स झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस, कॉमर्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट की।

करेंट अफेयर्स

1. BSF की असिस्‍टेंट कमांडेंट नेहा भंडारी कमेंडेशन डिस्‍क से सम्‍मानित

30 मई को BSF की असिस्‍टेंट कमांडेंट नेहा भंडारी को कमेंडेशन डिस्‍क से सम्‍मानित किया गया। उन्‍हें ये सम्‍मान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्‍मू फ्रंट पर दुश्‍मन के सबसे नजदीकी टेरिटोरी पर उनकी बहादुरी और ऑपरेशनल प्रोफिशिएंसी के लिए दिया गया।

चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने उन्‍हें ये सम्‍मान दिया।

चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने उन्‍हें ये सम्‍मान दिया।

2. महराष्‍ट्र सीएम रिलीफ फंड को विदेशी अनुदान लेने की अनुमति मिली

30 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महराष्‍ट्र सीएम रिलीफ फंड को विदेशी अनुदान लेने की अनुमति दी।ये पहली बार है जब गृह मंत्रालय ने किसी स्‍टेट गर्वनमेंट रिलीफ बॉडी को फॉरेन फंड लेने की इजाजत दी है। फॉरेन रिलीफ फंड नेचुरल डिजास्‍टर, दंगे या आतंकी हमलों के पीड़‍ितों की मदद के लिए खर्च किया जा सकता है।

2018 में सरकार ने केरल मे बाढ़ राहत के लिए राज्‍य सरकार को फॉरेन फंड्स लेने की इजाजत नहीं दी थी।

2018 में सरकार ने केरल मे बाढ़ राहत के लिए राज्‍य सरकार को फॉरेन फंड्स लेने की इजाजत नहीं दी थी।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. BPSC 71वीं CCE भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने 1250 पदों के लिए 71वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 21 से 37 साल तक के ग्रेजुएट्स 30 जून तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी जारी नहीं की गई है। कैंडिडेट्स bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

2. महाराष्‍ट्र मेट्रो में 151 पदों पर भर्ती

महाराष्‍ट्र मेट्रो में जूनियर इंजीनियर के 151 पदों पर भर्ती निकाली है। अधिकतम 55 साल तक के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स 4 जुलाई तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 2,80,000 रुपए मासिक तक सैलरी मिलेगी। कैंडिडेट्स mahametro.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट 79.26%, जबकि कॉमर्स स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट 91.2% रहा है। एग्‍जाम में शामिल हुए स्‍टूडेंट्स jacresults.com पर जाकर अपनी मार्कशीट डानलोड कर सकते हैं।

2. CBSE बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्‍जाम्स के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू

CBSE बोर्ड ने 15 जून को होने जा रहे सप्लीमेंट्री एग्‍जाम्स के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। जिन स्‍टूडेंट्स के 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम मार्क्‍स हैं, या किसी सब्‍जेक्‍ट में फेल हैं, वो cbse.gov.in पर जाकर सप्लीमेंट्री एग्‍जाम के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं।

10वीं के स्‍टूडेंट्स अधिकतम 2 सब्‍जेक्‍ट्स में, जबकि 12वीं के स्‍टूडेंट 1 सब्‍जेक्‍ट में सप्लीमेंट्री एग्‍जाम दे सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन एप्लिकेशन प्राइवेट स्‍टूडेंट्स के लिए है, जबकि रेगुलर स्‍टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री एग्‍जाम देने के लिए अपने स्‍कूल से संपर्क करना होगा।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular