जौनपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला और खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और करंजाकला ब्लॉक की पूनम यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुई।
प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ। मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव से उनका विवाह 10-12 वर्ष की आयु में हुआ। खंडेराव की मृत्यु के बाद विधवा अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र पर शासन किया।
खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि अहिल्याबाई ने एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया। उन्होंने अनेक मंदिरों, घाटों, कुओं और तालाबों का निर्माण करवाया। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की। धार्मिक स्थलों का संरक्षण किया। उनके योगदान ने उन्हें एक महान परोपकारी और धार्मिक शासिका के रूप में स्थापित किया।