Friday, December 27, 2024
Friday, December 27, 2024
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में राहुल गांधी के बयान का विरोध: भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

जौनपुर में राहुल गांधी के बयान का विरोध: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, कहा- विदेश में आरक्षण को लेकर दिया बयान गलत – Jaunpur News


जौनपुर के मड़ियाहू नगर के सदरगंज मोहल्ले में स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने की। इस बैठक में राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण पर की गई विवा

.

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा, राहुल गांधी चुनाव के दौरान भाजपा को आरक्षण विरोधी बताते हैं, जबकि खुद विदेश जाकर आरक्षण खत्म करने की बातें करते हैं। यह देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा, “राहुल गांधी का यह कृत्य असंवैधानिक है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ता श्री राम जानकी मंदिर से गांधी तिराहे तक पुतला लेकर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी के बीच राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान ‘राहुल गांधी भारत छोड़ो’ और ‘मुर्दाबाद’ के नारे गूंज उठे। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular