झज्जर में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी।
झज्जर जिले में ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जलघर और ट्यूबवैल स्कीमों को पंचायत के अधीन करने का विरोध किया। जिला प्रधान राजेश दहिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कर्मचा
.
सरकार के खिलाफ जताया विरोध
कार्यक्रम में प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल, वरिष्ठ उप प्रधान जिले सिंह भडाना और प्रांतीय उप प्रधान दिनेश शर्मा मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कई मुद्दों पर सरकार का विरोध किया। इनमें ग्रामीण जलापूर्ति को ग्राम पंचायत के अधीन करना, कौशल रोजगार के कर्मचारियों की छंटनी, पुरानी पेंशन नीति बहाल न करना और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी न करना शामिल है।
आंदोलन की दी चेतावनी
कर्मचारियों ने मेडिकल केशलैस सुविधा को पूर्ण रूप से लागू न करने का भी विरोध किया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी, कि अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सुनील शर्मा ने किया।