Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeहरियाणाझज्जर में प्रशासन के आदेशों की अवहेलना: सैकड़ों एकड़ फसल के...

झज्जर में प्रशासन के आदेशों की अवहेलना: सैकड़ों एकड़ फसल के अवशेष जला रहे लोग, कई गांवों के किसानों पर FIR – Jhajjar News



फसल अवशेष में आग लगाने के कारण जले पेड़।

झज्जर जिले के गावों में प्रशासन के निर्देशों की पालना की बजाय अवहेलना हो रही है। निर्देशों को इग्नोर कर फसल अवशेष जलाए जा रहे हैं। जिले के कई गांवों में कृषि विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए किसानों के खिलाफ थानों में मामला दर्ज करवाया है।

.

कृषि विभाग के अधिकारी व निगरानी कमेटी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर देखती है और फसल अवशेष जलते हुए मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिले के बेरी, दुजाना, थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांव मलिकपुर, शेरिया, गुढ़ा, बिरधाना, बादली क्षेत्र के ईस्माइलपुर, मुण्डाखेड़ा, देवरखाना और पहाड़ीपुर गांव में फसल अवशेष जलाने पर अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular