Thursday, May 1, 2025
Thursday, May 1, 2025
Homeहरियाणाझज्जर में मनाया मई दीवस, मांगों को लेकर प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन...

झज्जर में मनाया मई दीवस, मांगों को लेकर प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन लागू करने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की उठाई मांग – Jhajjar News



कर्मचारी संगठनों के सदस्यों को संबोधित करती राज्य प्रधान सुलेखा।

झज्जर में आज एसकेएस, सीटू, मजदूर संगठन व अन्य जन संगठनों के सांझा मंच की ओर से मई दिवस मनाकर शिकागो में मरे मजदूरों के को श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारी संगठनों ने जलघर में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से कच्च

.

सन 1886 में शिकागो में प्रदर्शन के दौरान मजदूरों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही कर्मचारी संगठनों की ओर से मई दिवस मनाया जाता है। मई दिवस पर झज्जर जलघर पर मजदूरों ने यहां संघर्ष की रणनीति तैयार की। यहां राज्य प्रधान सुलेखा के नेतृत्व में मजदूरों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मई दिवस पर सरकार के खिलाफ मजदूरों ने हुंकार भी भरी।

भाजपा को वहम की हमेशा राज रहेगा

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य प्रधान सुलेखा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार को वहम हो गया है कि हमेशा राज उनका रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह वहम नहीं पालना चाहिए। कारण कि जिसका उदय होता है उसका अस्त भी होता है और वह भाजपा के साथ भी होगा।

न्यूनतम वेतन की मांग उठाई

उन्होंने मौजूदा सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताया और कहा कि यह सरकार केवल अंबानी और अडानी के लिए ही काम करती है। जनता और आमजन के हितों से इस सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। सुलेखा ने कहा कि आज भी मजदूरों के बहुत से मुद्दे हैं। इनमें समान काम-समान वेतन, महंगाई, पुरानी पेंशन बहाली, स्थाई और पक्के रोजगार के साथ-साथ न्यूनतम वेतन 26 हजार करने की है। इसके लिए सभी मिलकर संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

20 को करेंगे ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हड़ताल

उन्होंने यह भी कहा कि मई दिवस इसीलिए मनाया जाता है कि क्योंकि आज ही के दिन शिकागो में 1886 में मजदूर आठ घंटे काम करने की मांग को लेकर शहीद हुए थे। उन्हीं की याद में यह मजदूर दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाली 20 तारीख को ट्रेड यूनियनों के आहवान पर हड़ताल विभिन्न मांगो को लेकर की जाएगी। इसी के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular