मुरैना शहर से लगे एक ईंट भट्ठे के पास मौजूद खेत में तीन गायों की मौत करंट लगने से हो गई। सुबह जब लोगों ने देखा तो उन्होंने इसकी सूचना गौ सेवकों को दी। उसके बाद उन गायों की लाशों को नगर निगम द्वारा वहां से उठवा लिया गया। घटना शनिवार की है।
.
बता दें कि, मुरैना शहर के पास में रामू के ईंट भट्ठे के पास खेत में तीन गायों की लाश मिली है। उन गायों के ऊपर बिजली का तार पड़ा हुआ था। यह तार झटका करंट का था। झटका करंट को आवारा जानवरों से खेत को बचाने के लिए किसान अपने खेत के चारों तरफ लगा देते हैं। जैसे ही कोई जानवर उनके खेत में घुसने की कोशिश करता है तो करंट की वजह से वहां नहीं घुस पता है। इस मामले में तीनों ही गोवंश इस झटका करंट की चपेट में आकर अकारण काल के गाल में समा गए।
गौ सेवको ने उठवाया गायों को
गौ सेवक रुद्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने नगर निगम को इसकी सूचना दी। उसके बाद नगर निगम का हमला वहां पर पहुंचा और उसने गायों के शवों को वहां से उठाकर दूसरी जगह दफन किया।