Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeझारखंडझरिया में अवैध लॉटरी कारोबार पर कार्रवाई: छह लोग गिरफ्तार, लॉटरी...

झरिया में अवैध लॉटरी कारोबार पर कार्रवाई: छह लोग गिरफ्तार, लॉटरी टिकट और 24 हजार रुपए जब्त – Dhanbad News



पुलिस ने अनिल वर्मा, निरंजन सिंह, बिरजू साव, सूरज रजक, तपेश सेन और सुनील वर्मा को गिरफ्तार किया है।

धनबाद स्थित झरिया में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से लॉटरी टिकट और 24,500 रुपए की नगद राशि बरामद की है।

.

सिंदरी के एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि झरिया क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध लॉटरी बेचकर लोगों को ठग रहे थे।

अवैध लॉटरी बिक्री में संलिप्त पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: एसडीपीओ

पुलिस ने अनिल वर्मा, निरंजन सिंह, बिरजू साव, सूरज रजक, तपेश सेन और सुनील वर्मा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि अवैध लॉटरी बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में यदि और लोगों के नाम सामने आते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular