Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशझांसी में केमिकल कारोबारी की पत्नी कुएं में गिरी, मौत: पूजा...

झांसी में केमिकल कारोबारी की पत्नी कुएं में गिरी, मौत: पूजा सामग्री डालते समय हुआ हादसा, दो घंटे बाद मिली लाश – Jhansi News


झांसी में केमिकल कारोबारी की पत्नी की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

झांसी में केमिकल कारोबारी की पत्नी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह पूजा सामग्री डालने के लिए आई थी, तभी हादसे की शिकार हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर का है

.

ऑटो से कुएं तक पहुंची महिला

महिला के कुएं में गिरने के बाद काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए।

महानगर की अशोक ईस्ट वैली निवासी राजेंद्र कुमार मिश्रा केमिकल का कारोबार करते हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी माधुरी मिश्रा (58) घर की पूजन सामग्री का विसर्जन करने के लिए ऑटो में बैठकर बड़ागांव गेट बाहर पलक पैलेस विवाह घर के पास बने एक कुएं पर पहुंची। इसी दौरान असंतुलित वह कुएं में जा गिरीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

वह उन्हें ढूंढ़ते हुए कुएं के पास जा पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्हें महिला के कुएं में गिरने की जानकारी हुई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और दमकल दस्ता मौके पर पहुंच गया। कुएं में लोहे का कांटा डाला गया तो शव फंसकर बाहर आ गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घर में मातम का माहौल

माधुरी मिश्रा की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। परिवार में पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला पैर फिसलने या अचानक चक्कर आने की वजह से कुएं में गिरी थी। उसके परिजनों की ओर से भी यही आशंका जताई गई है। हालांकि, मामले की पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular