Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशझांसी में फिर चढ़ने लगा तापमान, 42.3℃ पहुंचा: तेज धूप और...

झांसी में फिर चढ़ने लगा तापमान, 42.3℃ पहुंचा: तेज धूप और उमस ने किया बेहाल, दो दिन में पारा 45℃ पार जाने का अनुमान – Jhansi News


झांसी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। 3.2 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

.

आज सुबह से भी तेज धूप खिली है। मौसम विभाग ने सोमवार से हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे अगले दो दिना में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान जताया जा रहा है।

झांसी तीसरा सबसे गर्म शहर

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी और मौसम भी सुहावना हो गया था। इसके बाद से लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री बढ़कर 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 43.8 डिग्री के साथ प्रयागराज पहले और 43 डिग्री के साथ आगरा दूसरे स्थान पर रहा।

आज 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार, झांसी में आज तेज धूप निकलेगी और तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार से तेज धूप के साथ हीट वेव भी चलने लगेंगे। इससे पारा में और बढ़ोत्तरी होगी। दो दिनाेंं में तापमान 45 डिग्री पार जाने का अनुमान है। दोपहर में जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकले। तरल पदार्थों का सेवन करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular