Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशझांसी में लगातार तीन घंटे बारिश: 29 डिग्री पर आया पारा,...

झांसी में लगातार तीन घंटे बारिश: 29 डिग्री पर आया पारा, सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज़, गर्मी से मिली राहत – Jhansi News


झांसी में गरज के साथ हुई झमाझम बारिश

झांसी में पिछले तीन घंटे से लगातार बारिश के चलते मौसम का मिजाज़ नरम पड़ गया है। झमाझम बारिश से पूरे शहर में पानी ही पानी हो गया। देर रात शुरू हुई बारिश लागातार बरसती रही। ऐसे में दिन की धूप से झुलस रहे शहर के लोगों को काफी राहत मिली है।

.

झांसी में झमाझम होती बारिश

झांसी में मंगलवार को गर्मी और तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। लेकिन शाम से ही बारिश के आसार बनने लगे। दोपहर में जो तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था वह घटकर 32 डिग्री तक कम हो गया। वहीं, देर रात 10.30 बजे से बारिश शुरू हुई तो फिर गर्मी की तपिश सुस्त पड़ गई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। वहीं, तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आई और तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। खबर लिखे जाने तक बारिश जारी थी। बता दें कि आगामी दिनों में भी बारिश के आसार हैं। साथ ही जिले में लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिलेगी।

पुराने शहर में जल भराव

पुराने शहर में जल भराव

पुराने शहर में हो गया जल भराव

झांसी में लगातार 3 घंटे से हो रही बारिश के चलते पुराने शहर में जल भराव हो गया। नरिया बाजार, दरीगरान, इतवारी गंज, राई का ताजिया, दतिया गेट, कसाई मंडी, नंदनपुरा जैसे इलाकों में नाले-नालियों से जल निकासी नहीं होने के चलते गंदा पानी सड़क पर आ गया। कई इलाकों में तो पानी लोगों के घरों के अंदर तक चला गया।

बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकी

बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकी

आगामी 6 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

इंडियन मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की वेबसाइट के मुताबिक झांसी में आगामी छह दिनों तक झमाझम बारिश होगी। साथ ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक घटने के आसार हैं। वहीं, पांचवे दिन गर्मी में और गिरावट आएगी। हालांकि मौसम मिला जुला रहेगा।

इतना रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

• 18 जून 2025 अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूतम 27 डिग्री सेल्सियस

• 19 जून 2025 अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस

• 20 जून 2025 अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस

• 21 जून 2025 अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस

22 जून 2025 अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस

• 23 जून 2025 अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular