झांसी में शादी में दूल्हे के चचेरे भाई की जमकर धुनाई हुई।
झांसी में शादी में दूल्हे के चचेरे भाई की जमकर धुनाई हुई। बारात पहुंचने के बाद जयमाला हो चुकी और चचेरा भाई बैठा। पानी मिलने में देरी होने पर उसने डांट लगा दी। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और मारपीट कर दी। 10 मिनट तक एक-दूसरे पर कुर्सी और बेल्ट बरस
.
इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में 22 फरवरी को हुई थी। रविवार को चचेरे भाई विक्की कुशवाहा ने मारपीट का सीसीटीवी वीडियो जारी कर दिया। आरोप लगाया कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई।
पहले बहस हुई और फिर मारपीट
दस मिनट तक दोनों पक्षों में कुर्सियां और बेल्ट चले।
विक्की कुशवाहा कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को मेरे बड़े पापा के बेटे की शादी थी। बारात लेकर हम लोग शांति भवन के पास नैंसी विवाह घर पहुंचे। वहां जयमाला होने के बाद रात करीब 1 बजे खाना खा रहा था। तभी दुल्हन का भाई आया और बहस करने लगा।
तब उसके दोस्त से 10 से 15 लोगों को बुला लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और कुर्सियां मारी। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। इसके बाद दोनों पक्षों में 10 मिनट तक कुर्सियां चली।
विक्की ने जारी किया वीडियो
मारपीट के दौरान दूल्हा भागते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। समझाइश से मामला शांत कराया। इसके बाद शादी संपन्न हुई। दुल्हन विदा होकर घर चली गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। विक्की पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इसलिए उसने रविवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ओरछा गेट चौकी इंचार्ज का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। इस पर दोनों पक्षों के चालान कर कार्रवाई की गई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।