Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeझारखंडझारखंड इमेजिंग एक्सपो में धनबाद के फोटोग्राफरों का जलवा, कई श्रेणियों में...

झारखंड इमेजिंग एक्सपो में धनबाद के फोटोग्राफरों का जलवा, कई श्रेणियों में लहराया परचम

रांची/धनबाद: झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित पांचवें झारखंड इमेजिंग एक्सपो की राज्यस्तरीय फोटो प्रतियोगिता में धनबाद के छायाकारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

हमारा झारखंड’ श्रेणी में चंदन स्टूडियो के संचालक चंदन पाल ने प्रथम पुरस्कार जीता, वहीं राजकुमार सिंह को द्वितीय स्थान मिला। वेडिंग पोर्ट्रेट और वेडिंग कैंडिड कैटेगरी में सुभोजित घोषाल ने दोनों में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।

‘जर्नलिज्म’ कैटेगरी में राजकुमार सिंह ने तीसरा स्थान पाकर जिले को पुनः गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में राज्य भर के अलावा अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।

विजेताओं को सम्मान समारोह के दौरान रांची के टाना भगत इनडोर स्टेडियम में पुरस्कार प्रदान किए गए। धनबाद के इन फोटोग्राफरों की सफलता ने जिले की रचनात्मक छवि को और मजबूत किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular