इस बार झारखंड की 81 में से 25 विधानसभा सीटें हॉट मानी जा रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत उनके कैबिनेट के सभी 12 मंत्री, स्पीकर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, आजसू पार्टी सुप्रीमो, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी
.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से पिछला चुनाव लड़े थे, इस बार उनके यहीं से लड़ने की संभावना है। ऐसे में यह राज्य की सबसे ज्यादा हॉट सीट बन रही है।
हेमंत कैबिनेट के मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा, रामेश्वर उरांव लोहरदगा, बैजनाथ राम लातेहार, बेबी देवी डुमरी, दीपिका पांडेय सिंह महगामा, डॉ. इरफान अंसारी जामताड़ा, हफीजुल अंसारी मधुपुर, रामदास सोरेन घाटशिला, दीपक बिरुआ चाईबासा, बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी, सत्यानंद भोक्ता चतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं।
इसके अलावा हेमंत सोरेन के इसी कार्यकाल में मंत्री रहे आलमगीर आलम की पाकुड़ भी हॉट सीटों में शामिल है। बसंत सोरेन भी इसी सरकार में मंत्री रहे हैं। उनका दुमका निर्वाचन क्षेत्र है। दुमका का इतिहास रहा है कि झारखंड अलग राज्य के गठन के बाद वहां से चुनाव लड़ने और जीतने वाली पार्टी की ही राज्य में सरकार बनती है। बसंत सोरेन के पहले भाजपा की सरकार में वहां से लुईस मरांडी विधायक थीं। वह पांच साल तक मंत्री रही थीं। दुमका से दाे पूर्व मंत्री चुनाव में आमने-सामने हाे सकते हैं।
सीएम हेमंत सोरेन की बरहेट सीट के साथ-साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की गांडेय सीट भी हॉट सीट में शामिल है।
अर्जुन मुंडा या उनकी पत्नी लड़ सकते हैं चुनाव
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा या उनकी पत्नी मीरा मुंडा दोनों में से किसी एक के चुनाव लड़ने की संभावना है। ऐसे में उनका निर्वाचन क्षेत्र खरसावां हॉट सीट बनेगी। इसी तरह से पिछले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास का पूर्वी जमशेदपुर क्षेत्र हॉट सीट था।
इस बार रघुवर दास चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उनके द्वारा समर्थित काेई उम्मीदवार चाहे वह उनके परिवार का सदस्य हाे या काेई अन्य फिर भी इस सीट पर सबकी निगाहें रहेंगी। हेमंत सोरेन की सरकार में ही पहली बार मंत्री रहे बादल पत्रलेख का जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का नाला विधानसभा क्षेत्र भी चर्चित सीट हाेने की वजह से हॉट सीट में शामिल है।
कल्पना और सीता सोरेन की सीट पर भी रहेगी सबकी नजर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से उपचुनाव में विधायक चुनी गईं। जिस तरह से वह झामुमो और गठबंधन सरकार काे लेकर आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही हैं। उससे वह झामुमो की स्टार प्रचार कर बनकर उभरी हैं। फिर उनके गांडेय से ही चुनाव लड़ने की संभावना है।
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन जाे जामा विधानसभा सीट से 2019 में विधायक चुनी गई थीं, वह अब भाजपा में हैं। इस बार सीता सोरेन जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, वह हॉट सीट में गिना जाएगा। पूरे राज्य में उसकी चर्चा हाेगी। लोगों का ध्यान सोरेन परिवार की दोनों बहुओं के निर्वाचन क्षेत्र पर रहेगा।

सीता सोरेन जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, वह हॉट सीट में गिना जाएगा।
सिल्ली भी खास: आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव लड़ते हैं। उनकी सीट पर सबकी नजर रहती है। इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से विधायक हैं। भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी चंदनकियारी से विधायक हैं। दोनों सीएम पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। ऐसे में इन दोनों क्षेत्रों पर भी लोगों की नजर रहेगी। इसी तरह से राजधानी रांची सीट भी हॉट हैं।