Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
Homeझारखंडझारखंड के 8 जिलों में बारिश-बिजली का यलो अलर्ट: अगस्त में...

झारखंड के 8 जिलों में बारिश-बिजली का यलो अलर्ट: अगस्त में सामान्य से 31% अधिक हुई बारिश, गोड्डा रहा सबसे गर्म – Jharkhand News


झारखंड के 8 जिलों में बारिश-आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें साहिबगंज, गोड्डा, पाकड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद शामिल हैं।

.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन सरकुलेशन का असर राज्यभर में होगा। राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार अगस्त महीने में 31 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

कैसा रहा है मौसम
राज्य में पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश 118.4 मिमी पाकुड़ के महेशपुर में दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रांची में सबसे कम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राज्य में कहां कैसा रहेगा तापमान
राज्य के ज्यादातार जिलों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री तक रह सकता है।

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 30 डिग्री के आसपास होगा जबकि यहां भी न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास होने की संभावना जताई गई है।

चाईबासा में बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चाईबासा में बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सामान्य से 31% अधिक बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त महीने में अच्छी बारिश हुई। इस महीने औसत बारिश का आंकड़ा 290.6 मिमी है जबकि बारिश 381.4 मिमी हो गई। यह सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक है।

राज्य के चार जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है उनमें गोड्डा, पाकुड़, लोहरदगा और देवघर है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में और सितंबर की शुरुआत में अच्छी बारिश की संभावना है। पूरी उम्मीद है कि इस बार बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular