Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeझारखंडझारखंड में अब भी सामान्य से 10% कम बारिश: अगस्त के...

झारखंड में अब भी सामान्य से 10% कम बारिश: अगस्त के आखिरी हफ्ते तक सिर्फ 718 मिमी बारिश हुई; आज 4 जिलों में यलो अलर्ट – Jharkhand News


झारखंड में आज उत्तरी और निटवर्ती मध्य भागों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड के 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, सारायकेला-खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है। विभाग ने यहां तेज बारिश और आक

.

राज्य में अब भी सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्य में अभी कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है हालांकि मौसम केंद्र सामान्य से 19 फीसदी तक अधिक या कम बारिश को सामान्य मानता है। झारखंड में आठ जिलों को छोड़कर शेष जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें बोकारो, धनबाद, गढ़वा, लातेहार, पलामू, सिमडेगा, रांची सहित कई जिले शामिल हैं।

एक जून से 31 अगस्त तक राज्य में 718 मिमी के आसपास बारिश हुई। जबकि अब तक करीब 798 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी।

जामताड़ा में सुबह झामझम बारिश हुई।

कैसा रहा मौसम

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य से कम रही। राज्य में सबसे अधिक बारिश 32 मिमी कोडरमा के मरकच्चो में दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान देवघर में और सबसे कम तापमान रांची में दर्ज किया गया।

जमशेदपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। यहां आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है।

जमशेदपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। यहां आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है।

साउथ-वेस्ट मॉनसून झारखंड में सक्रिय

राज्य में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साउथ-वेस्ट मानसून झारखंड में पूरी तरह सक्रिय है। राज्य के कई इलाकों में छह सितंबर तक बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात की भी संभावना है, जिसे लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular