Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeझारखंडझारखंड में आज तक छाए रहेंगे बादल: उमस के साथ बीतेगा...

झारखंड में आज तक छाए रहेंगे बादल: उमस के साथ बीतेगा दिन, कल से आसमान हो जाएगा साफ, 5 डिग्री तक चढ़ेगा पारा – Ranchi News


बीते कुछ दिनों से झारखंड में चल रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब खत्म होने वाला है। आज तक राजधानी रांची सहित अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र रांची का कहना है कि अब एक बार फिर भीषण गर्मी सताने वाली है। इधर शनिवार

.

आज दिन चढ़ने के साथ प्रदेश के अधिकांश जिले में गर्मी सताएगी।

आज से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। उमस वाली गर्मी सताएगी। ऐसे में प्रदेश का पारा 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम की ऐसी स्थिति अगले एक से दो दिन रहने वाली है। इसके बाद एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

आज कुछ जिलों में होगी हल्की बारिश

मौसम पूर्वानुमान की रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाके में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम परिवर्तन के दायरे में बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका और गिरिडीह शामिल हैं।

इन जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उक्त जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। लोगों को दोपहर की तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

अगले तीन दिन उमस वाली गर्मी सताने वाली है।

अगले तीन दिन उमस वाली गर्मी सताने वाली है।

इतना रह सकता है जिलों का पारा

संभावित तापमान बढ़ोत्तरी की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम 37 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 36 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने वाला है।

वहीं बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

रांची में अगले तीन दिन ड्राइ रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट बता रही है कि आज से अगले तीन दिन रांची का मौसम ड्राइ रहने वाला है। आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रह सकता है। ऐसे में अधिकतम पारा 34 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। कल भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क बना रह सकता है। अधिकतम पारा 35 डिग्री के करीब जाएगा। 3 और 4 जून को गरज वाले बादल बनने के आसार नजर आ रहे हैं।

शहरों का तापमान

शहर : तापमान

रांची : 33.8

जमशेदपुर : 33.8

मेदिनीनगर : 36.0

बोकारो : 33.5

चाईबासा : 35.8



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular